Skip to main content

Jharkhand daily news

भास्कर न्यूज | बड़कागांव
कोविड-19 कोरोना वायरस के तहत लगाई गई लॉकडाउन से प्रभावित गरीब, असहाय अाैर मजदूर वर्ग के लोगों के लिए हर पंचायत में दीदी किचन की की गई। शुक्रवार को बड़कागांव मध्य पंचायत में दीदी किचन सेंटर का शुभारंभ किया गया। जहां असहाय गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को भरपेट भोजन कराया जा रहा है। जिस का संचालन बड़कागांव मध्य पंचायत के लक्ष्मी सखी मंडल के द्वारा किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से सक्रिय महिला सोनी देवी, बेबी देवी, कौशल्या देवी, हेवंती देवी, किरण देवी, सीता देवी, नेहा देवी, गीता देवी, प्रीति देवी, गंगिया देवी, शीला देवी, पुतुल देवी आदि महिलाएं शामिल थी। जल सहिया नीतू देवी के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए खाना बनाकर लोगों को भोजन खिलाया जा रहा है। नीतू देवी ने कहा कि देश में 3 मई तक के मुख्यमंत्री दीदी किचन सेंटर में जरूरतमंद लाेगाें काे भोजन कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM Didi Kitchen starts in Barkagaon Madhya Panchayat


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2x69PHg
via IFTTT

Comments