सिंदरी|सिंदरी के सैकड़ों खटाल संचालक गाय भैंस के दूध को बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वैसे परिवार भुखमरी के कगार पर हैं, क्योंकि दूध के खरीददार ही नहीं हैं। उक्त बातें शनिवार काे राजद के धनबाद जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कही। उन्होंने कहा कि दूध की खपत मिठाई दुकानों में होती है, जो लॉकडाउन के कारण बंद है। इसके कारण मिठाई दुकानदार दूध नहीं ले रहे हैं। यादव ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि कम-से-कम चार घंटे के लिए मिठाई दुकानों को खोलने एवं मिठाई बेचने की अनुमति देने का कष्ट करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JGUYFO
via IFTTT
Comments
Post a Comment