कोरोना महामारी के दौरान जिला मुख्यालय स्थित कोडरमा बाजार में लगने वाले सब्जी व सहित अन्य फुटकर दुकानों पर लग रही अत्यधिक भीड़ व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं होने को लेकर उपायुक्त द्वारा वहां की दुकानों को बागीटांड स्टेडियम में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। इसके आलोक में एसडीओ विजय वर्मा द्वारा थाना के माध्यम से सभी फुटकर दुकानों को इस बाबत सूचित करते हुए मंगलवार से बागीटांड में दुकान लगाने का निर्देश दिया है। एसडीओ ने बताया कि बागीटांड में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत 60 स्टॉल बनाए गए हैं। जहां आने वाले लोगों के लिए प्रशासन स्तर से पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि बाजार में एनएच के किनारे लग रही सब्जी सहित अन्य फुटकर दुकानों में काफी भीड़ के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाना मुश्किल हो रहा था। साथ ही सड़क के किनारे बाजार लगने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी, इसे लेकर ही उपायुक्त के निर्देश पर बाजार को बागीटांड स्टेडियम में शिफ्ट कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पूरे स्टेडियम की साफ-सफाई कराई गई है। स्टेडियम में काफी जगह होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आसानी से कराया जा सकता है। एसडीओ के अनुसार इसी तरह की व्यवस्था झुमरी तिलैया में भी किए जाने की योजना बनाई जा रही है, जिसपर जल्द अमल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा इस संबंध में जारी किए गए निर्देश की अवहेलना कर बाजार में दुकान लगाए जाने की स्थिति में वैसे दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bIbZfg
via IFTTT
Comments
Post a Comment