Skip to main content

Jharkhand daily news

डीआरडीए डायरेक्टर फनींद्र कुमार गुप्ता ने शनिवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया । इस दौरान कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। 2019/20 में मनरेगा योजना से चल रहे कार्यों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए काम करने के लिये कहा। सभी मजदूरों को कम से कम एक मीटर की दूरी रहकर काम करने का निर्देश दिया।
मौके पर वीपीओ नीरज कुमार पासवान एवं रोजगार सेवक को मनरेगा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया । उन्होंने मनरेगा योजना से चल रहे निर्माण कार्यों में आंगनबाड़ी केंद्र ढेबो, साही, जोरी खुर्द में चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। कोबना पंचायत के बहेरी गांव में बकरी शेड निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच की। मौके पर वीपीओ नीरज कुमार पासवान एवं संबंधित पंचायत के रोजगार सेवक कौशल प्रजापति, अशोक प्रजापति, मंजीत सिंह एवं विकास कुमार मौजूद थे।

पंडरी को किया सेनिटाइज
प्रखंड के उरैली पंचायत के पंडरी कला गांव में शनिवार को पंचायत के मुखिया चिंता देवी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं घरो को सेनेटाइज किया गया। चापाकल के समीप साबुन रखा गया। मौके पर उपस्थित लोगों को मुखिया चिंता देवी के द्वारा बताया गया कि पंचायत के सभी गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों को एक सप्ताह के अंदर सेनेटाइज कर दिया जाएगा। सभी लोग लॉकडाउन का पालन करे।घर पर रहे सुरक्षित रहे। एकांत रहे। स्वास्थ्य रहे। सरकार का आदेश को पालन करें। प्रत्येक को एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखें। बाहर से या दूसरे प्रदेशों से आए हुए लोगों को उरैली पंचायत सचिवालय में रहने के लिए एवं खाने की व्यवस्था की गई है। 14 दिनों तक उन्हें कोरेटाईन में रहना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Work MNREGA, but maintain social distance


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cOyVd6
via IFTTT

Comments