Skip to main content

Jharkhand daily news

विसनापुर में मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव के ही सुरेंद्र दांगी ने जमीन विवाद के बाद हुई मारपीट का प्राथमिकी गिद्धौर थाना में दर्ज कराई थी। दीपक दांगी और उसके पिता अर्जुन दांगी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने शनिवार को दीपक दांगी को विसनापुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि सुरेंद्र दांगी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद केस उठाने के लिए मिल रहे दबाव और धमकी के बाद पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लगाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arrest accused arrested and sent to jail


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VX9wHg
via IFTTT

Comments