जिला पुलिस कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करा रही है। कहीं पर कोरोना हेलमेट पहन पुलिस जवान लोगों को डराकर चेतावनी दे रहे कि घरों से बिना जरूरी काम बाहर ना निकले। तो कहीं पुलिस जवान देश भक्ति गीत गाकर लोगों को कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करने की पाठ पढ़ा रहे। बताते चलें कि अब तक कोरोना संक्रमण को लेकर गुमला अछूता रहा है यहां एक भी कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान नहीं हुई है। अगर लोगों ने ऐसे ही जागरुकता दिखाई तो आगे भी यह जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त रह सकता है।
संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए पुलिस की नई मुहिम : लोगों को कोराेना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए पुलिस ने नई मुहिम शुरू की है। इसके लिए खुद पुलिसकर्मी कोरोना हेलमेट पहनकर सड़कों पर बेवजह घरों से बाहर निकल रहे लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। यमराज बने जवान ने भी लोगों को लॉकडाउन के उल्लंघन और कोरोना वायरस के प्रति सचेत की सीख दी।
एक जवान ने तो नागपुरी व हिंदी गाने गाए
वहीं, एक जवान ने तो बीच सड़क पर लाउडस्पीकर के माध्यम से नागपुरी व हिंदी गाने गाए। देशभक्ति गाने गाकर लोगों को काेरोना से लड़ने व लॉकडाउन को कड़ाई से पालन करने की बात कही। पुलिस के इस पहल ने लोगों को यह समझाने का प्रयास किया कि सरकार के जरूरी दिशा-निर्देश को मानकर ही हम कोरोना से जीत सकेंगे।
पुलिसकर्मी कोराना हेलमेट पहनकर सड़कों पर उतरे
पुलिसकर्मी कोराना हेलमेट पहनकर सड़कों पर उतरे, जहां उनके साथ यमराज बना जवान भी नजर आया। यमराज ने पुलिस के साथ सड़कों पर घूमकर लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की और चेतावनी दी कि जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करेंगे, यमराज उन्हें अपने साथ ले जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ybef05
via IFTTT
Comments
Post a Comment