Skip to main content

Jharkhand daily news

कोरोना संक्रमण एवं रमजान को लेकर नारायणपुर पुलिस द्वारा नारायणपुर बाजार एवं अन्य भागों में फ्लैग मार्च रविवार काे किया गया। इस अवसर पर थाना के प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रमेश रजवार एवं सअनि उपेंद्र सिंह के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों द्वारा पूरे नारायणपुर बाजार, दलदला मोड़, प्रखंड कार्यालय, उच्च विद्यालय, बस स्टैंड आदि में फ्लैग मार्च किया। इस अवसर पर लोगों को संदेश दिया कि हर समय पुलिस चौकस एवं जनता के साथ है। कोरोना संक्रमण एवं उसके लेकर आयोजित लॉक डाउन का भी सही अनुपालन का निर्देश दिया गया। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से यह भी संदेश दिया गया कि कोई भी कहीं भीड़ नहीं लगाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police conducted flag march in Narayanpur police station area


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cNgEg4
via IFTTT

Comments