भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की गाड़ी पर पीडीएस दुकान से राशन का बोरा रखे जाने की तस्वीर वायरल होने के मामले में बुधवार को धनबाद डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर अाैर एडीएम सप्लाई संदीप कुमार धराईबुरु ने जांच की। दाेनाें भूली स्थित भाजपा मंडल महामंत्री मनोज गुप्ता की पीडीएस दुकान पहुंचे अाैर वहां स्टाॅक अाैर वितरण के ब्याैरे की जांच की। उनसे पूछताछ भी की। उसका बयान भी लिया, जिसके पास राशन पहुंचाने की बात कही गई थी। डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर ने कहा कि अभी जांच जारी है। संबंधित लाभुक के सभी ट्रांजेक्शन चेक करने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। गड़बड़ी पाई गई, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। गाैरतलब है कि मंगलवार को भाजपा के भूली मंडल महामंत्री मनोज गुप्ता की पीडीएस दुकान के सामने चंद्रशेखर सिंह की गाड़ी पर राशन का बोरा रखे जाने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। उसके बाद चंद्रशेखर ने तस्वीर वायरल करने भूली के युवक अनूप कुमार के खिलाफ भूली ओपी मे लिखित शिकायत की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yuw1vf
via IFTTT
Comments
Post a Comment