भाकपा माले ने सोमवार को राष्ट्रीय मांग दिवस के तहत किसानों की समस्या, प्रवासी मजदूरों व दूसरे राज्य में फंसे छात्रों की समस्या को लेकर विभिन्न प्रखंडाें में मांग दिवस मनाया। जयनगर में मो. इब्राहिम व प्रखंड सचिव अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में मांग दिवस के रूप में किसान, दूसरे राज्य में फंसे छात्रों की वापसी को लेकर केंद्र सरकार के उदासीनता का जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कमेटी सदस्य मोहम्मद इब्राहिम सुरेंद्र सिंह मुन्ना सिंह शहादत अंसारी प्रकाश रजक कारू सिंह रंजन कुमार दुलारचंद साहू पंचायत समिति प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी मौजूद थें। पिपचो में प्रखंड सचिव अशोक कुमार यादव, अजय यादव, जिला कमेटी सदस्य असगर अंसारी, कोलेश्वर राणा, के नेतृत्व राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35iaTog
via IFTTT
Comments
Post a Comment