Skip to main content

Jharkhand daily news

हजारीबाग जिले से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध 896 लोगों का सैंपल संकलित कर जांच के लिए रिम्स और जमशेदपुर लैब भेजा गया है। इनमें 838 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3 लोग पाॅजिटिव पाए गए थे। इनमें 2 लोगों को इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया। दोनों विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि एक पॉजिटिव मरीज का इलाज हजारीबाग एचएमसीएच अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में जारी है। वही 21 सैंपल रिपीटेड हैं, जबकि 25 सैंपल अभी लंबित पड़े हैं जिनके रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है ।बुधवार को 9 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया जिसे जांच के लिए जमशेदपुर लैब भेजा गया है।
हजारीबाग जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार को 67 लोगों का स्क्रीनिंग की गई। जिनमें 32 लोग झारखंड के विभिन्न शहरों से आए हुए और 35 लोग झारखंड के बाहर विभिन्न महानगरों से आए हुए शामिल हैं । इनमें से 37 लोगों को फैसिलिटी क्वारेंटाइन में रखा गया है जबकि 17 लोगों को होम क्वारेंटाइन में भेजा गया है। बुधवार को विभिन्न क्वारेंटाइन में रह रहे 33 लोगों का फैसिलिटी क्वारेंटाइन क्लोज किया गया जबकि 35 लोग होम क्वारेंटाइन से मुक्त हुए। बुधवार को एचएमसीएच अस्पताल हजारीबाग में 13 लोगों का स्क्रीनिंग हुई। वही बरही में 11 लोग का, बरकट्ठा में चार, बड़कागांव में छह, चौपारण में तीन, चुरचू में 7, कटकमसांडी में 8 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया । जिनमें चार लोगों को एचएमसीएच अस्पताल के क्वारेंटाइन में, बड़कागांव में 6 लोग, विष्णुगढ़ में दो लोग और फॉरेस्ट क्वारेंटाइन में 21 लोगों को भेजा गया। जिले भर में अब तक स्क्रीनिंग का आंकड़ा 19534 पहुंचा है। जिनमें 27 लोग झारखंड के 16725 लोग झारखंड के बाहर से आए हुए और 49 लोग विदेश से लौटे हुए शामिल हैं। वर्तमान में जिले भर के आइसोलेशन वार्ड में कुल 51 लोग रखे गए हैं ,जबकि 405 लोग फैसिलिटी क्वारेंटाइन में हैं। वही 3714 लोग होम क्वारेंटाइन में रखे गए हैं । अब तक 2581 लोगों का फैसिलिटी और 12679 लोगों का होम क्वारेंटाइन क्लोज किया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Investigation of 896 samples from district so far ... 838 negative, awaiting report of 25 samples


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KHOtmT
via IFTTT

Comments