Skip to main content

Jharkhand daily news

वीर कुंवर सिंह रोड न्यू रेलवे काॅलोनी में न्यू रेलवे काॅलोनी विकास समिति की ओर से वीर कुंवर सिंह की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। कोरोना को देखते हुए सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष राजसिंह चाैहान ने बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव अरुण कुमार शर्मा ने किया। उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समिति अध्यक्ष राजसिंह चाैहान ने कहा कि वीर कुंवर सिंह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। देश आजाद करवाने में इनका अहम योगदान रहा हैं। इन्होंने देश की एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। आज की युवा पीढ़ी को इनके पद चिह्नाें पर चलने की आवश्यकता है। कहा कि वीर कुंवर सिंह 80 साल की उम्र में भी युवाओं के जैसा मुकाबला किया। आज की युवा पीढ़ी को समझने की जरूरत है। सचिव अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने कभी अपने स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया। जब अंग्रेजों से लड़ते हुए उन्हें गोली लग गई, तो उन्होंने हार नही मानी, अपने आपको सरेंडर नही किया। बल्कि अपनी बांह काटकर गंगा में बहा दिया। हमें उनकी देश भक्ति से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर सभी लाॅकडाउन का पालन करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए सोसाइटी के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। मौके पर बिनोद कुमार सिंह, अरूण कुमार शर्मा, दीपू प्रजापति, रंजन कुमार, संदीप कुमार आदि लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुंवर सिंह की जयंती मनाते लोग


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YfiVgf
via IFTTT

Comments