कोविड-19 संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन के मद्देनजर वस्तुओं की खरीद बिक्री को सुगम बनाने के लिए झारखण्ड सरकार ने झारखंड बाजार मोबाइल एप विकसित किया है। इसके माध्यम से लोग घर बैठे सामग्रियों की खरीदारी कर सकेंगे। इस एप के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद की उपस्थिति में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव रंजन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं नगर परिषद के पदाधिकारियों को झारखंड बाजार एप के उपयोग सहित अन्य तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। जिससे जिले में इस एप का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित कराया जा सके। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर जिले भर में चिन्हित होम डिलीवरी करने वाले किराना दुकान, दूध के दुकान, सब्जी दुकान, फल दुकान एवं गैस एजेंसी को इस एप में रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। चिन्हित किए गए सभी दुकान लोगों को आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KzQn90
via IFTTT
Comments
Post a Comment