Skip to main content

Jharkhand daily news

मेडिकल कॉलेज के तीसरे तल्ला पर माइक्रोबायोलॉजी विभाग में टू लेबल कोविड 19 जांच लैब का सेटअप लगाया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने के लिए उपायुक्त डाॅ. भुवनेश प्रताप सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस जांच लैब अधिष्ठापन की तैयारी में लगे संवेदक को उन्होंने आधारभूत ढांचा को दो दिन में तैयार करने का निर्देश दिया। विदित हो कि आईसीएमआर के गाइड लाइन के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा हजारीबाग मेडिकल कॉलेज को टेस्टिंग सेंटर के रूप में प्रस्ताव नोडल एजेंसी एम्स रायपुर को भेजी गई है। जरूरी उपकरणों की आपूर्ति से संबंधित निविदा की प्रक्रिया ज़िला स्तर से पूरी की गई है। माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में स्थापित कोविड-19 जांच केंद्र के बारे में डॉ. राजीव महली, एचओडी, माइक्रोबायोलॉजी ने बताया कि जांच केंद्र खुलने से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए जा सकेंगे तथा उनका उपचार समय पर हो पाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बनाए जा रहे कोविड 19 लैब का निरीक्षण करते डीसी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KD1EoR
via IFTTT

Comments