गुमला पालकोट रोड में वाहनों के परिचालन पर रोक से व्यापारी नाराज हो गए, जिसके बाद चैंबर ने वाहनों का परिचालन शुरू कराने की अपील की। चैंबर अध्यक्ष हिमांशु केशरी ने बताया कि पालकोट रोड में अहले सुबह से ही जिला प्रशासन के आदेश पर टावर चौक से पालकोट रोड की ओर जाने वाली रास्ते पर किसी भी टू व्हीलर व फोर व्हीलर आदि वाहनों को प्रवेश करने से रोका जा रहा था। जिला प्रशासन का कहना था कि वहां सब्जी मार्केट लगा हुआ है। जिससे आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही भीड़ एकत्रित हो रही है। जिस पर पालकोट रोड के स्थाई दुकानदारों के द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए इसका विरोध किया गया। साथ ही दुकानों को बंद करने की चेतावनी दी गयी।
जिस पर चैंबर अध्यक्ष हिमांशु केशरी, उपाध्यक्ष अनिल श्वेता गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश कुमार लाल, दिनेश कुमार अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष अमित महेश्वरी ने प्रशिक्षु सहायक दंडाधिकारी मनीष कुमार से मुलाकात कर उपरोक्त वस्तु स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि पालकोट रोड में कई स्थाई दुकानें हैं। वाहनों के परिचालन पर रोक लगा देने से उन दुकानों के लिए विकट समस्या उत्पन्न हो जा रही हैं। पालकोट रोड में आवश्यक वस्तु सेवा से संबंधित कई होलसेलर व रिटेलर्स भी हैं। साथ ही पशु आहार से संबंधित कई दुकानें भी पालकोट रोड में ही स्थित है। वाहनों के आवागमन रोक देने से उन स्थाई दुकानदारों के साथ ही आम जनता को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जिस पर प्रशिक्षु आईएएस ने दुकानदारों की कठिनाइयों को समझते हुए अगले दिन से कोई दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का आश्वासन देते हुए वाहनों के परिचालन प्रात दस बजे के बाद चालू कराने हेतु अपना आदेश पारित कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eS6gpe
via IFTTT
Comments
Post a Comment