लॉकडाउन के एक माह पूरा होने के बाद शनिवार से सरकार की ओर से आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा अन्य कुछ दुकानों को खोलने की दी गई छूट के बावजूद अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बाजार में सन्नाटा छाया रहा। सुबह शाम में लोगों की आवाजाही रही, लेकिन दोपहर में पूरी तरह बाजार में सन्नाटा देखा गया। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार की देर रात एलो व ग्रीन जोन में रहने वाले क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं के अलावा कई अन्य दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। बावजूद भी शनिवार को ज्यादातर दुकान बंद रही। लॉक डाउन-2 में सरकार की ओर से मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है, इसके बावजूद शहर में काफी संख्या में लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए। वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन के कारण लगभग एक माह से बंद बाजार में रमजान को लेकर रौनक नहीं है। आवश्यक सामग्री की दुकानों में भी खरीदारी के लिए कम भीड़भाड़ देखी जा रही है। वहीं फलों व सब्जियों की बिक्री को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। वहां भी लॉकडाउन के कारण व लोगों की आर्थिक तंगी के कारण खरीदारी में कमी आई है। लोग कम मात्रा में जरूरी सामानों की खरीदारी कर रहे है। इधर जिले में दुकानों के खोले जाने के संबंध में उप विकास आयुक्त आलाेक त्रिवेदी ने बताया कि अब तक राज्य मुख्यालय से किसी प्रकार के निर्देश प्राप्त नहीं है। एक-दो दिनों में इसपर निर्णय लिया जाएगा।
सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एम पास की व्यवस्था की गई
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दुकानों को खोले जाने को लेकर निर्गत गाइडलाइन के आलोक में झारखंड सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को लेकर एम पास की व्यवस्था की गई है। इसको लेकर झारखंड बाजार एप जारी किया गया है। इस व्यवस्था के तहत एप के जरिए दुकानों का निबंधन अनिवार्य किया गया है। इस व्यवस्था में निबंधित दुकानों को खोलने व बंद करने का समय निर्धारित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त होम डिलिवरी वाले दुकानों को दो डिलिवरी ब्वाय को भी पास निर्गत किया जाएगा। खरीददार झारखंड बाजार एप में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे, जहां से स्वत: दो घंटे के लिए दो किलो मीटर के दायरे वाले दुकान के लिए पास मिल जाएगा। बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने व सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के लिए यह व्यवस्था की गई है।
मालूम हो कि केंद्र सरकार के द्वारा संशोधित आदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के सभी दुकान और शहरी क्षेत्र के एकल दुकानों को खोलने की अनुमति दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S7mUY1
via IFTTT
Comments
Post a Comment