कुंदा थाना क्षेत्र में टीएसपीसी नक्सलियों ने पर्चा फेंककर दहशत फैला दिया है। थाना क्षेत्र के सिकीदाग गांव में तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी नक्सलियों ने दो हस्तलिखित पर्चा फेंका है। नक्सलियों ने मंत्री, बीडीओ, सीओ, मुखिया, आंगनबाड़ी कर्मियों, डीलरों, पंचायत सेवकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को धमकी दी है। नक्सलियों ने क्षेत्र में विकास और गरीबों के कल्याण के नाम पर चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं में घुसखोरी का आरोप लगाया है। लिखा है वे अपनी आदतों से बाज आएं। राज्य व जिले के खनिज संपदाओं को लूटने का काम बंद कर दें। वरना संगठन फौजी कार्रवाई के लिए बाध्य होगा। नक्सलियों ने आमलोगों से भी घूसखोरों का विरोध करते हुए जागरूकता का परिचय देने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर कुंदा थाना पुलिस पर्चाबाजी की सूचना पाकर मौके के लिए रवाना हो गई है। थाना प्रभारी रामबृक्ष राम ने कहा है कि पर्चा बरामदगी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2x9il8p
via IFTTT
Comments
Post a Comment