धनबाद | लाॅकडाउन से सबसे अधिक प्रभावित गरीबाें की मदद के लिए सरकार सहायता राशि उनके खाताें में भेज रही है। सक्षम लाेग सरकार की सहायता कर सकें। इसके लिए प्रधानमंत्री केयर फंड व मुख्यमंत्री राहत काेष में राशि भेजने की अपील की गयी है। लाेग भी यथासंभव इस दाेनाें काेष में राशि जमा कर रहे हैं। अब बच्चे भी इस काेष में राशि जमा करने से पीछे नहीं हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के चाैथी कक्षा के छात्र साैम्य दृश्यम ने प्रधानमंत्री केयर फंड में 1690 रुपए अपने भेजे हैं। उसने अपने पिगी बैंक काे फाेड़ कर राशि अपने पिता काे दी। पिता सीएसअाईअार-सिंफर, धनबाद के वैज्ञानिक एमपी राय ने राशि अाॅनलाइन ट्रांसफर कर दी। धनबाद पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा की राजनंदिनी ने 501
रुपए की राशि सीए राहत काेष में भेजी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xNOdPY
via IFTTT
Comments
Post a Comment