कटकमदाग थाना क्षेत्र के बेंदी गांव में एक युवक ने नाबालिग लड़की को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में युवती ने कटकमदाग थाना में आवेदन दिया है। जिसमें गांव के ही टिकन राम के पुत्र अजीत कुमार राम पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
आवेदन में कहा गया है कि बुधवार को मेरी बेटी घर पर अकेले थी। इसी दौैरान युवक घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बेटी के विरोध करने और शोर-गूल मचाने पर उसने चाकू से गला, पेट व पैर में प्रहार कर घायल कर दिया। आवाज सुनकर आप-पास के लोग पहुंचे तो युवक भाग निकला। आवेदन में यह भी कहा गया कि उक्त युवक ने दो साल पहले भी उसके के साथ छेड़छाड़ किया था। जिसमें सामाजिक स्तर पर युवक का दंडित कर समझौता किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YhRQc5
via IFTTT
Comments
Post a Comment