वैश्विक महामारी काेराेना काे परास्त करने के लिए समाज का हर तबका लगा है। काेई जरूरतमंदाें के लिए भाेजन की व्यवस्था करने में जुटा है ताे कई संगठन व संस्था वैसे लाेगाें की सेवा में लगे हैं जाे काेराेना पीड़िताें की मदद कर रहे हैं। वहीं कई लाेग लाॅकडाउन काे सफल बनाने के लिए सड़काें पर ड्यूटी कर रहे हैं। सड़काें पर तैनात पुलिसकर्मियाें काे मदद पहुंचाने के लिए रविवार काे बरनवाल समाज का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी किशाेर काैशल से उनके अावासीय कार्यालय में मिला। पुलिसकर्मियाें के लिए एक साै पेटी पानी की बोतल, बिस्कुट व संतरा सौंपे। इस माैके पर समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएल बरवनवाल, बालेश्वर प्रसाद, मनाेज बरनवाल, सुनील बरनवाल, राजेश बरनवाल, सुबाेध गुप्ता, सुमित दर्पण, अमाेल बरनवाल माैजूद थे। भाजपा बैंकमाेड़ मंडल की अाेर से रविवार काे मटकुरिया बस्ती, मटकुरिया नई दिल्ली एवं चांदमारी में जरूरतमंदाें के बीच अनाज का वितरण किया गया।
एस एसपी को पानी फल का पैकेट देते बरनवाल समाज के लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xe58Wn
via IFTTT
Comments
Post a Comment