कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम सादमपुर समीप पुलिस ने छह मवेशी के साथ तीन तस्कर को पकड़ा। तस्कर पिकअप वैन से मवेशी को हजारीबाग शहर ले जा रहे थे। जिसमें दो बैल व चार बछड़े बताया गया। पकड़े गए तस्कर थाना क्षेत्र के पसई निवासी इरशाद आलम, मसरातू के मो. साबिर व सदर थाना क्षेत्र के जाकीर हुसैन रोड निवासी मो. साजिद है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
बताया गया कि पुलिस को मंगलवार की रात पशु तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन समेत तस्करों को थाना लाया गया। इस संबंध में कटकमदाग थाना कांड संख्या 44-20 धारा 414, 120 बी आईपीसी, सेक्शन 12 झारखंड गोवंशीय अधिनियम 2005, सेक्शन 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापामारी एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों के साथ की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KHfeI6
via IFTTT
Comments
Post a Comment