उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में शुक्रवार को बिरसा सांस्कृतिक भवन में रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर राज्य सहित पूरा देश में लॉकडाउन घोषित हैं।
वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए रमजान के इस पवित्र माह में घर में रहकर नमाज अदा करें। वहीं लॉकडाउन के नियमों का सरकार के निर्देशानुसार अक्षरशः पालन करें, ताकि स्वयं व अपने परिवार को कोरोना वायरस से सुरक्षित रख सकें। उन्होंने मस्जिद में तीन या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित न होने की बात कही। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन के दौरान रमजान के मौके पर घर पर ही इबादत करने की अपील की। उन्होंने सामूहिक इबादत व इफ्तार से बचने, सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन करने और दो व्यक्तियों के बीच कम से कम 2 मीटर की दूरी बनाएं रखने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि कुछ गरीब व असहाय लोगों को खाद्यान्न की समस्या हो रही है, इस पर उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा फूड बैंक स्थापित की गयी, जिसके माध्यम से गरीब व असहाय लोगों को राहत पैकेट मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वैसे लोग जिनको खाद्यान्न संबंधी परेशानी हो रही है, उनकी सूची उपलब्ध कराए, ताकि उन्हें राहत पैकेट मुहैया कराया जा सके। डीसी ने बताया कि जिला के सभी राशन कार्डधारी व जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किये, उन्हें 2 महीने का अग्रिम राशन दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए अपना हेल्थ चेकअप जरूर कराए। उन्होंने कहा कि सहिया व सेविका के द्वारा घर-घर जाकर जांच की जा रही है, जिसमें आप लोगों का सहयोग अपेक्षित है। वही एसपी एम तमिल वाणन ने कहा कि चार पहिया वाहन में दो व दो पहिया वाहन में सिर्फ एक को ही बैठने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से किसी भी प्रकार की सूचना मिलता है, तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। मौके पर एसडीओ विजय वर्मा, एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, गोपनाय प्रभारी जयपाल सोय, कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव, सीओ अशोक राम व सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vzky6s
via IFTTT
Comments
Post a Comment