Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड में काेराेना से जुड़े मामलाें में मंगलवार काे कुछ अच्छी खबरें आई ताे कुछ मामले डराने वाले रहे। राज्य में 12 दिन बाद मंगलवार काे काेई काेराेना पाॅजिटिव नहीं मिला। राज्य में पहली बार 31 मार्च काे मलेशियाई महिला काेराेना पाॅजिटिव मिली थी। इसके बाद जांच का सिलसिला तेजी से बढ़ा और मरीज भी बढ़ते चले गए। इसके बाद तीन, चार, सात और आठ अप्रैल काे छाेड़कर राेजाना काेई न काेई पाॅजिटिव मरीज मिल रहा था। लेकिन मंगलवार ऐसा दिन रहा, जब काेई भी पाॅजिटिव मरीज नहीं मिला।
राज्य नियंत्रण कक्ष की रिपाेर्ट में कहा गया है कि मंगलवार काे कुल 445 लाेगाें की जांच रिपाेर्ट आई, जिनमें सभी निगेटिव थे। अब तक राज्य में 4500 लाेगाें की जांच हाे चुकी है। इनमें 46 लाेग काेराेना पाॅजिटिव पाए गए। वहीं मंगलवार काे एक बुरी खबर भी आई। रिम्स में भर्ती हिंदपीढ़ी के नाला राेड निवासी काेराेना संक्रमित महिला की माैत हाे गई। हालांकि महिला की दाे रिपाेर्ट निगेटिव आई थी। फिर भी माैत के बाद उसका सैंपल लिया गया है। इसके साथ ही राज्य माैत का आंकड़ा चार हाे गया है जबकि रांची में यह तीसरी माैत है।
इस महिला काे 6 अप्रैल काे रिम्स में भर्ती कराया गया था। नाै अप्रैल काे पति और परिवार के तीन सदस्याें काे भी भर्ती कराया गया था। काेराेना पाॅजिटिव मिलने के बाद 12 अप्रैल काे उसके पति की माैत हाे गई थी। रिम्स के डाॅक्टराें ने शव काे बैग में पैक कर सैनिटाइज करने के बाद शाम 5:15 बजे पुलिस काे साैंपा। इसके बाद डाेरंडा कब्रिस्तान में उसे दफन कर दिया गया।

रिम्स निदेशक बाेले- महिला की दूसरी रिपाेर्ट निगेटिव, हार्ट अटैक से हुई माैत

रिम्स निदेशक डाॅ. डीके सिंह ने कहा कि महिला को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी और हार्ट जैसी बीमारियां थीं। साेमवार शाम डायलिसिस के बाद रात में फिर तबीयत बिगड़ी और मंगलवार सुबह माैत हाे गई। दूसरी रिपाेर्ट भी निगेटिव आई थी, इससे साफ है कि हार्ट अटैक से मौत हुई। महिला के परिवार के तीन सदस्याें और एक मलेशियाई युवती सहित 5 की भी रिपाेर्ट निगेटिव आई।

यहां भी गड़बड़ी- रिटायर्ड डीडीसी की माैत काे रांची का नहीं मानता स्वास्थ्य विभाग

स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के मुताबिक राज्य में तीन माैतें हुई हैं। रांची में दाे और बाेकाराे में एक। वहीं रांची में कुल 25 मरीजाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग और राज्य नियंत्रण कक्ष के मुताबिक रिटायर्ड डीडीसी के काेराेना पाॅजिटिव हाेने की पुष्टि दिल्ली में हुई। माैत भी वहीं हई। इसलिए इसे रांची के आंकड़ाें में शामिल करना सही नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हजारीबाग : काेराेना संकट के बीच मंगलवार काे अच्छी खबर आई। काेराेना काे मात देकर दाे मरीज अस्पताल से घर पहुंचे। दाेनाें मरीजाें काे जिला प्रशासन के काेविड-19 सेंटर अाराेग्यम हास्पिटल से छुट्टी दी गई। काेराेना से जंग जीतने पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, डाॅक्टर अाैर अस्पताल के कर्मचारियाें ने दाेनाें मरीजाें काे ताली बजाकर विदा किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VrlGJr
via IFTTT

Comments