झरिया|काेयला चाेरी राेकने के लिए शनिवार की रात एसअाेजी की टीम लाेदना पहुंची। दाे वाहन पर सवार हाेकर टीम लाेदना के टीचर्स काॅलाेनी पहुंची। सभी सादे लिवास में थे। वाहन में भी नंबर नहीं लगा हुअा था। काॅलाेनी वालाें ने टीम काे घेर लिया। इसकी सूचना धनबाद के एसएसपी काे दे दी। इधर, टीम में शामिल जवानाें काे भी अाभाष हाे गया था कि काॅलाेनी वालाें के बीच गलतफहमी पैदा हाे गई है। टीम में शामिल जवानाें अपील किया कहा कि वे लाेग एसअाेजी की टीम के सदस्य है। अाप लाेग अपने अपने घराे में रहे। इधर एसएसपी के अादेश पर लाेदना पुलिस भी पहुंच गई थी। इस बात की पुष्टि लाेदना अाेपी प्रभारी जितेन्द्र नारायण सिंह ने की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XdbFRu
via IFTTT
Comments
Post a Comment