Skip to main content

Jharkhand daily news

जिले के एसपी हृदीप पी जनार्दनन ने शुक्रवार को सिसई पहुंचकर सिसई के बाजारटांड़ होते हुए सिसई बस्ती, खान मोहल्ला, मदरसा रोड ,मेन रोड, होते हुए लकेया रोड, बसिया रोड में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने सिसई बस्ती के मृतक बोलबा उरांव के परिवार वालों से भी मिले और उनकी हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या हो तो नि:संकोच होकर हमें बताएं, पुलिस हरसंभव सहयोग करेगी। इसके बाद घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर कहा कि पुलिस आपके सुरक्षा में हर समय सक्रिय हैं। आप बेधड़क पुलिस प्रशासन का सहयोग ले सकते हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना या अफवाहों की सूचना मिलने पर आप पुलिस प्रशासन से सीधे संपर्क करें। क्षेत्र में 144 धारा लागू है। लॉक डाउन है सोशल डिस्टेंसिंग पर रहे। अफवाहें और सोशल मीडिया पर ध्यान ना दें। जिससे कि इस क्षेत्र में किसी प्रकार की घटना ना घटे और क्षेत्र पूरी तरह शांति रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही हम अफवाहों पर काबू पा सकते हैं।
फ्लैग मार्च में बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ सुमन्त तिर्की, गुमला एसडीपीओ प्राण रंजन कुमार ,बसिया एसडीपीओ दीपक कुमार, इंस्पेक्टर बैजू उरांव, वरीय थाना प्रभारी श्यामनंद मंडल समेत पुलिस बल शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SP's flag march in Sisai - ignore rumors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cFkVlM
via IFTTT

Comments