Skip to main content

Jharkhand daily news

कोरोना के कारण विभाग ने वेक्सिन उपलब्ध नहीं कराया

जिले में 33 पशुचिकित्सक का पद है सृजित

2012 के पशु गणना के अनुसार 3 लाख 25 हजार पशु थे। जिसमें गाय, भैस, बैल अादि है। इसके अलावा भेड़ व बकारियाें की संख्या अलग है। 8 सालाें में कम से कम 20 प्रतिशत की भी बढ़ाेत्तरी हुई हाेगी ताे यह अाकड़ा चार लाख पार हाे गया हाेगा है। इन पशुअाें के इलाज केे लिए जिले में 19 पशु चिकित्सालय व 7 प्रखंड पशुपालन पदाधिकारियों की नियुक्त है। वर्तमान समय में पाेखरिया व कतरास पशु चिकित्सालय में चिकित्सक उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा एसएचअाे व जिला पशुपालन पदाधिकारी है। जिले में 33 पशुचिकित्सकाे का पद सृजित है लेकिन वर्तमान समय में 26 है। वहीं जिला पशु पालन पदाधिकारी का भी पद वर्तमान समय में प्रभार में चल रहा है।

सरकार के अादेश के अालाेक में कार्य किया जाता है। करीब 70 प्रतिशत चिकित्सकाें काे कार्य में लगाया गया है। कुछ अस्पतालाें में अभी भी पशुअाे का इलाज किया जा रहा हैं। वैक्सिन उपलब्ध हाेने पर पार्ट टाइम में वेक्सिनेशन का कार्य कराया जा सकता है। गलाघाेटू बीमारी फैलने की स्थिति में परेशानी ताे हाेगी।”
डाॅ. बीपीएन महथा, प्रभारी जिला पशुपालन पदाधिकारी, धनबाद

उपलब्ध नहीं हाे रहा वैक्सिन

काेराेना वायरस फैलने के पहले पशुपालन विभाग की अाेर से मार्च महिने में पीपीअार का वैक्सिन कराया गया था। हालांकि कुछ स्थानाें पर अभी बाकी रह गया था। खाेरहा बीमारी से बचने के लिए वैक्सिन का इंतजार विभाग कर रहा था कि काेराेना ने पैर पसरा दिया।

है। पशुपालक पशुचिकित्सालय से लाैट जा रहे हैं। प्रत्येक साल अप्रैल महिने में गलाघाेटू जैसे बीमारी से बचने के लिए वेक्सीनेशन कार्य किया जाता था। विभाग ने वेक्सिन उपलब्ध नहीं कराया। बरसात के दिनाें में अगर गला घाेटू जैसी बीमारी फैला ताे पशुअाें में महामारी फैल जाएगी। पशु चिकित्सकाें काे इसके अलावा अब अन्य कार्य में लगाने की याेजना है। इसके लिए सरकार ट्रेंनिग देगी। हांलाकि धनबाद जिला पशुपालन विभाग काे अभी पत्र प्राप्त नहीं हुअा हैं।

झरिया|काेराेना जैसे महामारी के जंग में पूरा देश कूद पड़ा है। एेसे स्थिति में धनबाद जिले के पशु चिकित्सकाें काे दंडाधिकारी ताे कुछ काे अापातकालीन सेवा में लगाया गया है। सरकारी अांकड़ाें के अनुसार करीब चार लाख पशु है। इन पशुअाें का इलाज एेसे स्थिति में बंद हाे गया

सुधीर पांडेय, रिपोर्टर

भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट**

बंद पड़ा जाेरापाेखर के पशु चिकित्सालय।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhanbad News - 4 lakh animals were closed in the district due to karena
Dhanbad News - 4 lakh animals were closed in the district due to karena


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yDjntN
via IFTTT

Comments