Skip to main content

Jharkhand daily news


मुराईडीह स्थित रामइकबाल प्रसाद की जनवितरण प्रणाली की दुकान में शनिवार को कार्डधारियों ने खाद्य सामग्री वितरण नहीं कर कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बरोरा पुलिस दुकानदार के भाई मिट्ठू प्रसाद को थाना ले आई। कार्डधारियों ने दुकानदार के खिलाफ लाभुकों को मिलने वाली खाद्य सामग्री की कालाबाजारी, लाभुकों के साथ दुर्व्यवहार सहित अन्य आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जबकि दुकानदार ने आरोप का खंडन करते हुए विभाग द्वारा चावल उपलब्ध नहीं कराए जाने की बात कही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्डधारियों ने बताया कि विगत तीन माह का बकाया चावल की मांग करने पर दुकानदार का भाई मिट्ठू ग्राहकों के साथ उलझ गया। मालूम हो कि इस दुकानदार के खिलाफ कार्डधारियों की शिकायत पर विभाग द्वारा कई बार कार्रवाई की गई है। पंचायत की मुखिया अनिता देवी का कहना है कि उक्त जविप्र दुकान में चावल वितरण में गड़बड़ी की शिकायत नई बात नहीं है।

इधर, लाेयाबाद में कम राशन देने का लगाया आरोप


लोयाबाद|लॉकडाउन में सरकार की कोशिश है कि कोई गरीब भूखा न रहे। ऐसे में पीडीएस दुकानदारों की धांधली उजागर हो रही है। आरोप है कि पीडीएस वाले लाभुकों के राशन में कटौती कर रहे हैं। लाभुकों को प्रत्येक यूनिट एक से दो किलो कम राशन दिया जा रहा है। शिकायत तो दूर गरीब कार्डधारी डर के मारे पीडीएस दुकानदार के खिलाफ मुंह खोलने से भी डरते हैं। निगम के वार्ड सात व आठ के अधिकतर पीडीएस दुकानों का हाल एक जैसा ही है। मामले में पीडीएस दुकानदारों से पूछने पर कन्नी काटते नजर आए। कई महिलाओं ने बताया कि दो महीने के राशन में दस किलो तक कटौती की जा रही है। मामले की शिकायत पर जब वार्ड सात के पीडीएस दुकानदार रमेश सिंह के पास पहुंचे तो ऑन द स्पॉट कार्डधारी राजू बाउरी, अनिता देवी, कांति देवी सहित अन्य ने आरोप लगाया कि दो महीने का 70 किलो की जगह 50 किलो चावल दिया गया। हालांकि दुकान संचालक ने इससे इनकार करते हुए कहा कि सभी को पूरा राशन दिया जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने मामले को लोयाबाद क्षेत्र में नियुक्त मजिस्ट्रेट ए जार्ज कुजूर के पाले में डाल दिया। कुजूर से जब सवाल किया गया तो उन्होंने एडीएम सप्लाई को सूचना देकर अपने कार्य की इतिश्री कर ली। मामले में एमओ अरुण कुमार के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। लोगों ने डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लॉकडाउन के दौरान गरीबों को लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। एक भी कार्डधारी को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। मामले की जांच कर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
रिंकू कुमारी, बीडीओ सह प्रभारी एमओ, बाघमारा

मुराईडीह में दुकानदार पर राशन नहीं देने का आरोप लगाते कार्डधारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baghmara News - card holders uproar in muraideh colony39s javipra shop


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xa2Wzt
via IFTTT

Comments