Skip to main content

Jharkhand daily news


बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के जमुनिया वर्कशॉप में फीटर हेल्पर के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय उमेश बाउरी की गुरुवार को संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन लोगों की सहायता से शव को डूमरा स्थित क्षेत्रीय अस्पताल ले गए और नियोजन की मांग करने लगे। जानकारी पाकर जीएम धर्मेंद्र मित्तल सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि जेनरल पाली की ड्यूटी के दौरान कर्मी को उल्टी होने लगा। करमाटांड़ क्वार्टर स्थित घर जाने के दौरान रास्ते में ही बेहोश होकर गिर गया। लोगों के सहयोग से कर्मी को उठाकर क्षेत्रीय अस्पताल डूमरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृत बीसीसीएलकर्मी के परिजन अस्पताल के बाहर बैठे हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baghmara News - person working in the position of fitter helper dies in suspicious condition


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X8JF19
via IFTTT

Comments