जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देशानुसार सदर प्रखंड के पीएलबी संजय कुमार ने रविवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के अमोना एवं सजना गांव का दौरा किया। इस दरमियान अमोना गांव के महिलाओं ने उन्हें बताया कि हम लोगों का पति एवं पुत्र दूसरे राज्य उत्तर प्रदेश में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते हैं। वे किस शहर, मोहल्ले व गांव में रहते हैं इस बात की जानकारी हमें नहीं है। हम सभी अनपढ़ महिला हैं। पीएलवी ने महिलाओं को बताया कि राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों को लाभ देने की योजना चलाई है। उन्होंने महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के तरीके बताए। पूछताछ करने पर महिलाओं ने बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है। वार्ड सदस्य द्वारा 10-10 किलो अनाज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/355Cs40
via IFTTT
Comments
Post a Comment