Skip to main content

Jharkhand daily news


लोयाबाद | ओवरहेड लाइन के जलने और स्विच के फ्लश होने के कारण कनकनी कोलियरी के अधीन पड़ने वाले सभी क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से बिजली काट दी गई। इससे कनकनी हनुमान बाजार, सात नंबर आदि स्थानों में लाइन एक फेस हो गया था। लोग तपती धूप के कारण घरों में हलकान होते हुए देखे गए। कोलियरी प्रबंधन की ओर से विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई मिस्त्री को लगाया गया। दोपहर के तीन बजे के करीब लाइट दिए जाने पर लाइन ट्रिप कर गया। जांच करने पर पाया गया कि कनकनी हनुमान बाजार व सात नंबर का लाइन कार्बोनाइज्ड हो गया है। विशेषज्ञ मिस्त्री द्वारा
शुक्रवार को ठीक किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2w82ypR
via IFTTT

Comments