Skip to main content

Jharkhand daily news

कोलकाता से पैदल चलकर दो मजदूर पत्थलगडा पहुंचे। दोनों को नावाडीह पंचायत भवन में बने क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है। 14 दिनों में दोनों मजदूर पैदल चलकर नावाडीह गांव पहुंचे थे। मुखिया को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पंचायत भवन में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में उन्हें रखा है। इधर बरवाडीह में एक महिला और उसके 8 साल के बच्चे का क्वारेंटाइन केंद्र में 14 दिन पूरा होने के बाद उसे विदा किया गया। इस मौके पर बरवाडीह पंचायत भवन में डॉक्टर अजहर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों व मुखिया ने ताली बजाकर क्वारेंटाइन अवधि पूरा करने वाली महिला और उसके बच्चे को विदा किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eWc3dg
via IFTTT

Comments