Skip to main content

Jharkhand daily news

बुधवार को झारखंड में कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए। इसमें 5 मरीज रांची के हैं, जबकि 4 बोकारो के। खास बात ये है कि ये सभी पहले मिल चुके पाॅजिटिव मरीजों के संपर्क में आए हुए लोग हैं। रांची में मिले 5 नए केस हिंदपीढ़ी क्षेत्र के हैं। ये सभी इस इलाके से मिली दूसरी पॉजिटिव महिला के परिवार के हैं। बोकारो में मिले 4 नए मरीज चंद्रपुरा प्रखंड के उसी तेलोगांव के हैं जहां से पहले एक महिला पॉजिटिव मिल चुकी है। इस तरह राज्य में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 7 मरीज रांची, 5 मरीज बोकारो और 1 हजारीबाग का है। हालांकि नए मामलों की स्वास्थ्य विभाग ने देर रात तक पुष्टि नहीं की।

रिम्स के ही आइसोलेशन वार्ड में ही हैं सभी मरीज
रांची में मिले 5 नए मरीज अब तक रिम्स के ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इनमें महिला का पति भी था, जो किडनी का पेशेंट बताया जा रहा है। इन सभी को बुधवार रात करीब 10 बजे आइसोलेशन वार्ड से ट्रॉमा सेंटर स्थित कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलोगांव में पहले एक महिला पॉजिटिव मिली थी जो बांग्लादेश से लौटी थी। अब इसी गांव के 4 और लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये चारों गांव में ही बने क्वारेंटाइन सेंटर में थे, देर रात इन्हें बाकी लोगों से अलग कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गढ़वा प्रखंड के महुलिया गांव निवासी सकेंद्र राम अपने वृद्ध पिता जीतू राम को इलाज कराने के लिए गांव से 25 किलोमीटर दूर ठेला से लेकर मेराल प्रखंड के संगबरिया गांव स्थित एक निजी क्लिनिक में पहुंचे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XlUJrK
via IFTTT

Comments