Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा छठी सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। इसमें विभिन्न सेवाओं के लिए 326 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। सबसे अधिक प्रशासनिक सेवा के 143 अभ्यर्थी और सबसे कम सामजिक सुरक्षा सेवा के तीन अभ्यर्थी का चयन किया गया है।

सफल अभ्यर्थी

प्रशासनिक 143
वित्त सेवा 104
शिक्षा सेवा 36
सहकारिता सेवा 09
सामाजिक सुरक्षा सेवा 03
सूचना सेवा 07
पुलिस सेवा 06
योजना सेवा 18

जेपीएससी ने कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह नियुक्ति प्रक्रिया पांच साल से चल रही थी। इस साल 24 फरवरी से छह मार्च तक जेपीएससी कार्यालय में इंटरव्यू हुआ था। इसमें मुख्य परीक्षा में सफल 990 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

कट ऑफ मार्क्स

यूएनआर 600
ईबीसी 594
बीसी 621
एससी 538
एसटी 524


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sixth civil service results, 326 candidates successful


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ziyRnf
via IFTTT

Comments