Skip to main content

Jharkhand daily news

गर्मी की दस्तक के साथ सरकारी पानी के स्रोतों पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने लगी है। कोडरमा थाना अंतर्गत बेकोबार दक्षिणी पंचायत में भी यह समस्या आम हो गई है। माले कार्यकर्ता अजय पांडेय ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के ट्वीटर पर की। शनिवार को पेयजल स्वच्छता विभाग हरकत में आया और सहायक अभियंता मजीवुर रहमान व जेई संजय कुमार ने गांव पहुंचकर सरकारी चापानल में मोटर लगाकर पानी का निजी उपयोग करने की जांच की। एसडीओ ने मौके पर पाया कि लगभग छह जगहों पर गांव के लोगों द्वारा चापानलों में ही मोटर लगाकर इसका निजी तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने वैसे लोगों को चापानल में लगाए गए मोटर को हटाने का निर्देश दिया, जिसपर वैसे ग्रामीणों ने इसे हटाने की बात कही। एसडीओ ने बताया कि निजी तौर पर सरकारी चापानल का इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध नोटिस की कार्रवाई की जा रही है। वहीं अगर वे लोग आगे भी चापानल का इस्तेमाल निजी तौर पर करते पाए जाएंगे तो उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव के निरीक्षण में कुछ चापानल खराब स्थिति में पाए गए है, जिसकी मरम्मती के आदेश दिए गए है। उल्लेखनीय हो कि माले कार्यकर्ता पांडेय द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गांव के कई लोग सरकारी चापानल का निजी उपयोग कर रहे है। साथ ही वहां लगे चापानल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Private use of government arc is being done in 6 places


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S7UY6F
via IFTTT

Comments