Skip to main content

Jharkhand daily news

जादूगोड़ा थाना में मंगलवार को 11 विदेशी मुस्लिम धर्मगुरुओं के खिलाफ वीजा एवं लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मो. रुस्तम, गुलाम उद्दीन, इल्यास, इस्माइल, जाकिर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये सभी आरोपी चीन, किर्गीस्तान और काजिकिस्तान के रहने वाले हैं जो टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। यहां तब्लीगी जमात का काम कर रहे थे।

मालूम हो कि हाल ही में पुलिस ने तमाड़ के बुंडू स्थित विश्व मस्जिद से 11 विदेशी धर्मगुरुओं को हिरासत में लिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मस्जिद में विदेशी धर्मगुरु छिपे हुए हैं, जो कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के बीच देशभर में लागू लॉकडाउन के सभी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर 11 धर्मगुरुओं को हिरासत में लिया। जांच में पता तला कि लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हैं। इसके बाद सभी को पूर्वी सिंहभूम जिला के राखा स्थित पुलिस ट्रेनिंग कैंप में भेज दिया गया। प्रशासन की ओर से इन्हें 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन में रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सभी को पूर्वी सिंहभूम जिला के राखा स्थित पुलिस ट्रेनिंग कैंप में भेज दिया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aSZoWg
via IFTTT

Comments