बिहार के पटना से भाग कर जिले के जयनगर प्रखंड के पिसपिहरो आए व्यक्ति के संभावित काेरोना मरीज के रूप में चिह्नित किए जाने के बाद उसे शनिवार को सदर अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में लाया गया। साथ ही उस व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। उल्लेखनीय हो कि पटना स्थित खाजपुरा से जयनगर पहुंचे एक व्यक्ति के संबंध में वहां के उपायुक्त द्वारा जिले के उपायुक्त को सूचना भेजी गई थी। जिसमें कहा गया था कि वह व्यक्ति एक कोरोना मरीज के संपर्क में रहा था। इसके बाद जिले के उपायुक्त रमेश घोलप ने स्वास्थ्य विभाग को उस व्यक्ति को लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने व उसका सैंपल जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया गया था।
28 लोगोंका भेजा गया सैंपल
जिले के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कुल 28 लोगों का सैंपल शनिवार को जांच के लिए भेजा गया। एसीएमओ डा. अभय भूषण ने बताया कि अब तक कुल 115 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें 74 लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है, वहीं 40 लोगों का रिपोर्ट पेडिंग पड़ा है, जिसमें पॉजिटिव पाए गए एक मात्र मरीज के दोबारा से जांच के लिए भेजे गए सैंपल भी शामिल है। एसीएमओ प्रसाद ने बताया कि फिलहाल जिले से सैंपल का संग्रह कर जमशेदपुर एमजीएम भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने में 5-6 दिनों का समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के कोविड अस्पताल होली फैमिली में भर्ती राजधनवार के मरीज की हालत में पहले से काफी सुधार देखी जा रही है। विभाग स्तर से उसके दूसरे सैंपल के आने की प्रतीक्षा की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SakF6x
via IFTTT
Comments
Post a Comment