Skip to main content

Jharkhand daily news

(शशि कुमार)काेरोना महामारी के बीच दुनिया में हाइड्रोक्सी क्लोरोक्विन की डिमांड और भारत से इस दवा की सप्लाई मांगने वाले देशों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका दूसरा पहलू ये है कि रांची के खुदरा दवा बाजार में इस दवा की किल्लत हो गई है। श्रद्धानंद रोड स्थित एक होलसेल दवा दुकान के संचालक ने नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर बताया कि यह दवा इस समय काफी डिमांड में है। जितनी भी हाइड्रोक्लोरोक्विन दवा हमारे पास उपलब्ध थी सभी डॉक्टर्स ही खरीद कर ले गए।

वहीं, लालपुर स्थित दुकानों में पूछे जाने पर यह दवा नहीं मिल पाई। यही हाल बरियातू, रातू रोड सहित कई इलाकों में हैं। कई दुकानों में पहले के स्टॉक हैं। लेकिन इस दवा के चर्चा में आने के बाद स्टाॅक किया जाने लगा है। दुकानों में इस दवा का शॉर्टेज भी बताई जा रही है। ताकि वे डिमांड बढ़ने पर इसे दाम बढ़ाकर बेच सके। इतना ही नहीं कई जिलों के बड़े अधिकारियों द्वारा भी इस ड्रग की मांग किए जाने की खबर है। बिना डाॅक्टर के प्रिस्क्रिपशन के भी दुकानदार यह दवा आम लोगों को उपलब्ध करा रहा है।

डाॅक्टर बोले-बिना सलाह न लें, साइड इफेक्ट भी हैं
डॉ निशीथ कुमार, एमडी (पल्मोनरी मेडिसिन) ने बताया कि हाइड्रोक्सी क्लोरोक्विन कोरोना के कुछ इन्फेक्शन में कारगर साबित हो रहा है। मगर बिना डॉक्टरी सलाह के इस दवा को खरीदना मना है। इसके साइड इफेक्ट भी हैं। उन्होंने कहा कि 65 साल से ऊपर के लोग जिन्हें हार्ट का प्रॉब्लम है या अन्य कोई बीमारी है, उन्हें गंभीर साइड इफेक्ट हो सकता है।

दवा की कोई कमी नहीं
औषधि निदेशालय के ज्वाइंट डायरेक्टर सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि एनएचएम में क्लोरोक्विन और पेरासिटामोल की कोई कमी नहीं है। सिविल सर्जन के माध्यम से दवाएं वितरित की जाएंगी। ओपन मार्केट में भी अभी दवाएं हैं।

डिमांड बढ़ने से शॉर्टेज : स्टॉकिस्ट

राजगढ़िया ड्रग एजेंसी के स्टॉकिस्ट अरवींद राजगढ़िया ने बताया कि अमेरिका व अन्य देशों से हाइड्रोक्लोरोक्विन टैबलेट की डिमांड बढ़ने के बाद से इसकी मांग काफी बढ़ गई है। ऐसे में यहां इस दवा का शॉर्टेज है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दवा का सेवन बिना प्रिस्क्रिपशन का नहीं होना चाहिए।


लोग घरों में जमा कर रहे हैं : जीपी सेल्स के संचालक सिद्यार्थ सिंघानिया ने कहा कि इस समय दवा की किल्लत हो गई है। कोरोना के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा इस दवा को प्रिवेंटिव तौर पर उपयोग करने का दिशा-निर्देश मिलने के बाद से लोग इसे खरीदने लगे हैं और जमा करने लगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाइड्रोक्सी क्लोरोक्विन दवा का सेवन बिना प्रिस्क्रिपशन का नहीं होना चाहिए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xfW5tt
via IFTTT

Comments