Skip to main content

रायपुर में बारिश, बालोद में ओले गिरे, आज भी बारिश

राजधानी रायपुर में मंगलवार को तड़के 3 से 4 बजे के बीच जमकर बादल गरजे और अच्छी बारिश हुई। दुर्ग संभाग के बालोद में ओले भी गिरे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार खाड़ी की तरफ से आरहे बादलों की वजह से प्रदेश का मौसम बदला है। बुधवार को भी सुबह से शाम तक कुछ जगह हल्की बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में ही सोमवार को मौसम दिनभर साफ था लेकिन शाम से बादल छाने लगे थे।

रात करीब 2 बजे से मौसम बदलने लगा और तड़के 3 बजे बारिश शुरू हुई, जो 4 बजे के बाद तक चली। घने शहरी इलाके में बारिश ज्यादा हुई, लेकिन लालपुर में 2 मिमी रिकार्ड की गई। इस वजह से राजधानी में सुबह गर्मी कम रही। तेज धूप के बावजूद दोपहर ढाई बजे अधिकतम तापमान 39 डिग्री से कुछ ऊपर ही पहुंचा। प्रदेश के अधिकांश शहरों में बादलों और नमी की वजह से गर्मी में मामूली कमी आई है।

आज भी रहेंगे बादल
मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और उसके आसपास में 0.9 किमी पर एक चक्रवात है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश से अंदरूनी कर्नाटक तक बनी है। इन सिस्टम की वजह से 22 अप्रैल को सरगुजा संभाग को छोड़कर बाकी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। सरगुजा संभाग में दोपहर का तापमान बढ़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rain in Raipur, hail fell in Balod, still rain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eMadMj
via

Comments