Skip to main content

लॉकडाउन के दौरान थाली बजाकर लोगांे ने जताया सरकार का विरोध

बुनियादथाना अंतर्गत ब्रजेश नगर में सैकड़ों की संख्या में लाचार परिवार द्वारा थाली बजा कर सरकार का विरोध जताया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन देने का घोषणा की गई थी, बावजूद इसके दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी खाद्यान्न की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों ने बताया कि शुरुआत के दिनों में स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा एक-दो दिनों तक भोजन की व्यवस्था की गई थी, जो बाद में बंद हो गया। इससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लॉकडाउन के दौरान ठेला खोमचा, दिहाड़ी मजदूरी बन्द हो गई है। गौरतलब रहे कि मानपुर क्षेत्र के कई हिस्सों में जिला आपदा विभाग द्वारा अपने स्तर पर सूखा राशन वितरण किया गया। बावजूद इसके एक बड़ा हिस्सा अभी भी सरकारी सहायता से वंचित है।

सरकार कर रही फार्मासिस्ट के साथ सौतेला व्यवहार
बेलागंज|अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि सरकार फार्मासिस्ट और एएनएम के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार एक तरफ डॉक्टरों का वेतन बढ़ाकर 20 से 44 हजार कर दिया। वहीं कोरोना संकट के दौरान अपने और अपनों का परवाह किए बिना काम कर रहे एएनएम व फार्मासिस्टों को अल्प वेतन पर कार्य करा रही है। एसोसिएशन के जिला महासचिव रविरंजन कुमार ने कहा कि सरकार यदि शीघ्र ही वेतन विसंगतियों पर ध्यान नही दिया तो फार्मासिस्ट व एएनएम सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People protested against the government by playing a plate during the lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34xGSQR
via

Comments