Skip to main content

सप्ताह में दो दिन हमें पूरे समय घरों में ही रहना है, उम्मीद है आप सहयोग करेंगे

जिले के पहले संपूर्ण लॉकडाउन का असर रविवार को सुबह से लेकर रात तक नजर आया। कुछ अपवाद को छोड़ दें तो शहरवासियों ने पूरे मन से संपूर्ण लॉकडाउन का पालन किया। कोरोना के खिलाफ जंग में जनता ने सहयोग दिया। पुलिस पूरे समय सड़कों पर मुस्तैद रही। केवल मिल्क पार्लर, पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर ही खुले रहे। वहां भी अन्य दिनों की तुलना में कम ही लोग खरीदारी करने पहुंचे।
दरअसल जिला प्रशासन ने सप्ताह में 2 दिन यानी रविवार और बुधवार को संपूर्ण लॉकडाउन किए जाने की घोषणा की है। इसके तहत सब्जी, फल,अनाज,किराना, मोबाइल रिचार्ज व छूट दी गई अन्य दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि मेडिकल स्टोर, मिल्क पार्लर, होम डिलीवरी रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप भी खोले जा सकते हैं। संपूर्ण लॉक डाउन का आज पहला दिन रहा। प्रशासन ने शहर और जिले की जनता से सहयोग की अपील करते हुए उन्हें घर पर ही रहने का आग्रह किया था।

प्रशासन की अपील, पुलिस की मुस्तैदी और जनता के सहयोग का ही नतीजा रहा कि आज सड़कों पर सुबह से लेकर रात तक सन्नाटा पसरा रहा। कई इलाके तो ऐसे ही रहे जहां दिन भर में इक्के-दुक्के लोग ही नजर आए। वहीं कुछ इलाकों में जरूर चहल पहल रही फिर भी वह अन्य दिनों की तुलना में बहुत कम रही। हालांकि इमलीपारा, कुदुदंड, गोंड़पारा और बंधवापारा में जरूर कुछ लोग गलियों में टहलते दिखे। अब सोमवार और मंगलवार को अन्य दिनों की तरह दुकानें खुलेंगी लेकिन बुधवार को फिर से संपूर्ण लॉक डाउन रहेगा।

मंगला चौक पर कड़ी नाकेबंदी

तखतपुर, मुंगेली की ओर से आने वाले लोगों को मंगला चौक होते हुए शहर में प्रवेश करना पड़ता है। यहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने हर किसी को रोका और बगैर पहचान पत्र के उन्हें न तो प्रवेश करने दिया और ना ही यहां से जाने दिया।

शनिचरी रपटा पुल पर सन्नाटा

यह तस्वीर शनिचरी रपटा पुल की है। इतना सूनापन अमूमन इस रपटा पर दिखाई नहीं देता लेकिन पूर्ण लॉकडाउन लोगों ने इस तरह पालन किया यह हमारे लिए खुशी की बात है। अरपा पार सभी पुलों पर यही दृश्य दिनभर रहा।

सड़कों पर इक्के-दुक्के वाहन ही दिखे

रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान मुंगेली नाका मार्ग इक्के-दुक्के वाहन ही चले। इस दौरान आवश्यक सेवा के तहत पेट्रोल पंप और मेडिकल दुकान भी बंद नजर आए। सड़कों पर दूध वाले जरूर नजर आए। अधिकांश समय सड़कें सूनी रहीं और लागे घरों में ही रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
We have to stay in the houses full time two days a week, hope you will cooperate


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VDGm0M
via

Comments