Skip to main content

आम जनता के संपर्क में आने वाले अफसर-कर्मियों का भी कोरोना टेस्ट

कोरोना संकट के दौरान आम जनता से रूबरू होने वाले और विभिन्न कार्य में जुटे अधिकारी और कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट किया गया। जांच के लिए पहुंचे डॉ. महेश सांडिया और उनकी टीम ने सभी अफसर कर्मियों के नाक और गले से टेस्ट के लिए नमूने एकत्र किए और उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ लेकर मेडिकल
कॉलेज भेजा गया है।
कलेक्टर डॉ. अय्याज तंबोली ने बताया कि पिछले एक महीने से लॉक डाउन के दौरान लोगों को आवश्यक सेवा उपलब्ध कराने में तैनात जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों समेत पुलिस बल, स्वास्थ्य कर्मी और सेवा से जुड़े लोगों को रेंडमाइजेशन के तहत कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। यह कोरोना से लड़ने की गई व्यवस्था की तैयारी का एक हिस्सा है। आवश्यकता पड़ी तो और भी लोगों के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona test of officer-workers also coming in contact with general public


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Krxl4A
via

Comments