भिलाई|कोरोना वायरस का खतरा दुनियाभर में बढ़ते जा रहा है। इसका सामना करने के लिए डॉक्टर, पुलिस, नर्स और जर्नलिस्ट मैदान में डटे हुए हैं। इन्हें मोटिवेट करने के लिए नेहरू नगर की 8 साल की काशवी जैन और 5 साल की नाइशा जैन ने एक वीडियो बनाया है।
काशवी और नाइशा ने इस वीडियो में अभिनय भी किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। काशवी की मां खुशबू और पिता पारस जैन कहते हैं, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए क्वारेंटाइन ही इलाज है। लोग भीड़ में न जाए। घर में ही रहकर कोरोना को हरा सकते हैं। नाइशा की मां शालू और पिता आनंद जैन हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39FTh6h
via
Comments
Post a Comment