Skip to main content

शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, एसआई व कांस्टेबल घायल

हाथभट्ठी शराब पकड़ने गई आबकारी विभाग की टीम पर शराब बनाने वालों ने टांगी व लाठियों से हमला कर दिया। इससे एसआई व कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

कोटा के खरगहनी चांदापारा अरपा नदी के किनारे शराब दुकान बंद होने के कारण कुछ लोगाें द्वारा बड़े पैमाने में कच्ची शराब बनाने की सूचना पुलिस को मिली। आबकारी अधिकारी एलके चौबे के निर्देश पर आबकारी एसआई मुकेश पांडेय, हेड कांस्टेबल नेतराम बंजारे, कांस्टेबल अनवर मेमन, नवनीत पांडेय, रामेश्वर साहू सहित अन्य के साथ बुधवार की सुबह छापामार कार्रवाई करने पहुंचे। वहां शराब बनाने कई भट्टी चढ़ाई गई थी। लोगों की काफी भीड़ थी। आबकारी विभाग के वाहन को देखकर लोग भाग गए।

पुलिस पर पीछे से किया हमला

टीम प्लास्टिक डिब्बों में भरे महुआ लहान व शराब बरामद करने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान 8-10 लोग हाथ में कुल्हाड़ी, लाठी लेकर दौड़ते हुए आये और टीम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे एसआई मुुकेश पांडेय व कांस्टेबल रामेश्वर साहू घायल हो गए। इसके बाद सभी जान बचाकर भागने लगे। इस पर आरोपियाें ने वाहन में तोड़फोड़ किए व गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोटा टीआई राजकुमार सोरी का कहना है मौके से शराब बनाने का सामान जब्त कर लिया गया है। संदेही गांव से फरार हैं। उनकी पड़ताल की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Excise team attacked for catching alcohol, SI and constable injured


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3beJcP8
via

Comments