Skip to main content

राजहरा: मंगल भवन को बनाया क्वारेंटाइन सेंटर


कोरोना वायरस के संक्रमण व नियंत्रण जागरूकता के लिए बीएसपी इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने खदानों में भी कार्मिकों को इस वायरस से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक उपायों के साथ इन प्रयासों में निरंतर तेजी लाई जा रही है। इसके तहत न्यूनतम जनशक्ति के साथ, सभी आवश्यक सावधानियां जैसे कि थर्मल परीक्षण, सफाई, सामाजिक दूरी आदि को अपनाते हुए खदानों में भी कार्य किया जा रहा हैं।

राजहरा के मंगल भवन में क्वॉरिंटाइन सेन्टर की स्थापना की गई है, जहां कोरोना वायरस के संभावित मरीजों को चौदह दिनों तक एकांतवास में रखा जाता है। इस सेंट में आवश्यक बेड्स की व्यवस्था की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aNIacF
via

Comments