Skip to main content

रायगढ़ में दिनभर छाए रहे बादल, आज हल्की बारिश होने का अनुमान

अलगे दाे दिनाें में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हाेने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश तक द्रोणिका के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ तेज हवा भी चली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसका प्रभाव आने वाले एक-दो दिनों तक रहेगा।

सोमवार को हल्की बारिश होने का भी अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। रविवार काे अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। बादल छाए रहने की वजह से लोगो काे गर्मी से राहत मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cloudy day in Raigad, light rain forecast today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xyiIK8
via

Comments