Skip to main content

कोरोना वायरस से बचाव के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने बनाए ढाई हजार मास्क

देश में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जीके-1 पुलिस स्टेशन की महिला पुलिसकर्मी कपड़े से मास्क बना रही हैं। इन तस्वीरों को देखिए, अपने कर्तव्य के साथ देश के लिए फर्ज निभाना कोई इनसे सीखे। यह महिला कांस्टेबल 12 दिनों से रोजाना करीब 200 मास्क बनाकर गरीबों में बांट रही हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब ढाई हजार मास्क बनाए जा चुके हैं।

यह भी जानिए...मास्क पहनना क्यों है जरूरी

जुकाम-खांसी है तो मास्क लगा सकते हैं, ताकि छींकते और खांसते समय इंफेक्शन न फैले। आप मास्क बाजार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने के दौरान पहन सकते हैं, ताकि छींकते हुए ड्रॉपलेट्स के जरिए कोई इंफेक्शन न फैलें। यदि आपको जुकाम व खांसी नहीं है तो भी मास्क लगाएं क्योंकि सरकार ने इसे पहनना अनिवार्य कर दिया है। मास्क न पहनने पर छह माह की सजा हो सकती है।

कांस्टेबल अनसुईया सिखा रही हैं मास्क पहनने का सही तरीका

सराय रोहिल्ला थाने की महिला कांस्टेबल अनसुईया क्लस्टर एरिया में लोगों को मास्क पहनना सिखा रही हैं। साथ ही लोगों को जागरूक कर रही हैं कि कोरोना के संक्रमण से कैसे बचा जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women policemen made two and a half thousand masks to protect against corona virus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aXr6RH
via

Comments