एएसपी ने निगम के वार्ड प्रभारी से कहा पहले मुंडन कराओ, तब मिलेगी बाइक, शिकायत हुई तो बोले- मजाक में बोला था
शहर में सोमवार को सुबह से ही घर से बाहर निकलने पर मनाही थी। सुबह 7 से 12 बजे तक छूट नहीं दी गई थी। वहीं इस बीच पुलिस ने सख्ती के नाम पर उन लोगों पर भी लाठियां चलाई जो कि इमरजेंसी में सेवा में लगे हैं।नगर निगम के वार्ड प्रभारी सुरेश सोनी ने इमाम चौक पर पहचान पत्र दिखाया। इसके बाद भी सिपाहियों ने सख्ती की। वहीं एएसपी गजेंद्र सिंह ने यह कहकर धमकाया कि मुंडन कराने के बाद ही बाइक वापस की जाएगी।
इस तरह पुलिस ने बैंक कर्मियों, मेडिकल कर्मियों के साथ ही सफाई कर्मचारियों को तक नहीं छोड़ा। निगम के कर्मचारी ने तो आयुक्त चंद्रकांत कौशिक से लिखित शिकायत भी है।आयुक्त ने एसपी से शिकायत पर कार्रवाई करने की बात कही है। जिला प्रशासन ने सोमवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन करा दिया था। इसे लेकर खासी सख्ती पुलिस अफसरों व जवानों ने बरती।
उठक-बैठक भी कराए
सुबह 7 से 12 बजे वाली छूट नहीं दी गई थी, सिर्फ उन लोगों की आवाजाही पर छूट थी जो कि आवश्यक सेवाओं में लगे हुए हैं पर इमाम चौक पर पुलिस के अधिकारियों और सिपाहियों ने तो सख्ती के नाम पर किसी को भी नहीं छोड़ा। किसी को लाठी दिखाई तो किसी से उठक-बैठक कराई। वार्ड 3 और 11 के प्रभारी सोनी निगम की ओर लौट रहे थे। इमाम चौक पर सिपाहियों ने रोक लिया।
कहा- कार्ड को नहीं मानते
पहचान पत्र दिखाने पर भी सिपाहियों ने यह कहकर कर्मचारी पर लाठी से मारा, कहा आई कार्ड किसी काम का नहीं है। सिपाहियों ने बाइक कब्जे में कर लिया। सोनी की शिकायत पर निगम कर्मी अभिजीत हरिहारनों बाइक लेने गए तो एएसपी ने लौटा दिया और कहा कि बाइक को ट्रैफिक कार्यालय भेज दिया है और कर्मचारी के बाल बड़े हैं, जब तक मुंडन नहीं कराएगा, बाइक नहीं देंगे।
मजाक में समझाया
सोनी ने बताया कि आयुक्त से शिकायत करने के बाद बाइक वापस मिली। आयुक्त कौशिक का कहना है कि इस संबंध में एसपी से चर्चा हुई है। इधर एएसपी गजेंद्र सिंह का कहना है कि कर्मचारी को मजकिया लहजे से समझाइश दी गई। लाठी मारने की जानकारी नहीं है। ऐसे भी चौक में भीड़ थी। लोगों को समझाइश दे रहे थे। कहा कि लॉकडाउन में बेवजह लोग धूम रहे हैं इसलिए सख्ती कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VoesG5
via
Comments
Post a Comment