Skip to main content

ट्रैकों पर खाली इंजन चलाकर सिग्नल और स्टेशनों पर लूप लाइन चेक करने के आदेश

(शेखर घोष) लॉडाउन चलते यात्री ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद है। इन्हें चलाने के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन 15 अप्रैल के बाद भी ट्रेनें चलेगी या नहीं, इस पर संशय बरकरार है। हालांकि, दिल्ली मंडल ने सीनियर डीओएम जेपीओ को लिखित आदेश जारी कर 12 अप्रैल से पहले ट्रैकों पर खाली इंजनों से सिग्नल और रेलवे लाइनों, स्टेशनों पर लूप लाइनों (ट्रैक) को चेक करने के काम को पूरा कर लेने का आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि ऑपरेटिंग विभाग सभी स्टेशनों पर 11 अप्रैल से सभी रूटों पर खाली इंजनों का अप एंड डाउन ट्रायल परिचालन शुरू करें। साथ ही प्वांइटस (कांटों) को भी स्पॉट पर भी जाकर रिपोर्ट मांगी गई है। इससे ट्रेनों के परिचालन के बाद किसी प्रकार यांत्रिक दिक्कतों को सामना नहीं करना पड़े। दिल्ली मंडल ने अधिकारियों का कहा है कि कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखकर मौजूदा नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आंनद विहार के अतिरिक्त भी उन चार स्टेशनों का चुनाव करें जिन स्टेशनों से दिल्ली से अन्य राज्यों के लिए ट्रेन का संचालन किया जा सके।

इस बारे में उत्तर रेलवे के अधिकारी का कहना है कि ट्रेन कब से चलेगी इसका निर्णय रेलवे बोर्ड को करना है। पर रेलवे को बोर्ड से ट्रेन के परिचालन के लिए तैयार रहने को कहा गया है। ऐसे में 21 दिन या इसके कुछ दिन और बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से करने के ट्रैक से लेकर कमर्शियल अौर ऑपरेटिंग और मैकेनिकल तीनों विभाग का अलर्ट पर रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Orders for checking the loop line at signals and stations by running an empty engine on the tracks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VmAZlh
via

Comments