Skip to main content

यूनिवर्सल रेल मिल में तीसरे शिफ्ट में भी उत्पादन करने की तैयारी, विरोध भी शुरू


बीएसपी के रेल मिल और यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में तीसरे शिफ्ट में भी उत्पादन लेने की तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन लॉक डाउन और सोशल डिस्टेशिंग का हवाला देते हुए आरसीएल के कर्मियों एक वर्ग ने प्रबंधन के प्रस्ताव के ठुकरा दिया है। इसे लेकर दोनों पक्षों में सुबह से कई दौर की बैठकें हुई लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में तीसरे यानि सी शिफ्ट में उत्पादन शुरू करने की योजना मैनपावर की उपलब्धता पर आकर टिक गई है।

आरसीएल के कर्मी कर रहे विरोध: दो शिफ्ट में उत्पादन लेने के फैसले को अमल में लाने के लिए प्रबंधन को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा था, खासकर यूआरएम में। यहां विरोध के कारण तीन दिनों तक रेलपांत का उत्पादन लगभग ठप ही रहा।

बीएसपी प्रबंधन ने दो सप्ताह पहले ही लिया था निर्णय

सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने के लिए बीएसपी प्रबंधन ने इतिहास में पहली बार बड़ा कदम उठाते हुए गैर जरूरी उत्पाद व शॉप्स को बंद कर दिया है, इस दौरान केवल उन्हीं हिस्सों को उत्पादन में रखा जिसे बंद करना संभव नहीं है। इनमें ब्लास्ट फर्नेस और एसएमएस और पुरानी और नई रेल मिल शामिल है। सप्ताह भर पूर्व जब इन एरिया में उत्पादन जारी रखने का निर्णय लिया गया था, उस समय प्रबंधन ने केवल ए और बी दो शिफ्ट को ही चालू रखने की बात कही थी, लेकिन इससे उसके सामने दूसरी समस्या निर्मित हो गई। वर्तमान में एसएमएस-2 और 3 में बन रहे प्रतिदिन करीब सात हजार टन ब्लूम कास्टर का उत्पादन हो रहा है।

तैयारी: विरोध को देखते हुए बीएसपी प्रबंधन भांप रहा स्थिति

जानिए…आरसीएल की यूआरएम में भूमिका

आरसीएल के कर्मी रेलवे की राइट्स कंपनी के कर्मियों के साथ मिलकर रेलपांत की क्वालिटी पर नजर रखते हैं। यह काम काफी महत्वपूर्ण होता है। उत्पादन के दौरान और उसके बाद उसकी गुणवत्ता की जांच आरसीएल के कर्मियों के ही कंधे पर होती है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करना जरूरी है। एक समय में एक कैबिन में चार से पांच कर्मी मौजूद रहते हैं। ऐसे में सोशल डिस्टेंशिंग का पालन संभव नहीं हो पाएगा। वहीं तीसरे शिफ्ट में उत्पादन शुरू करने को लेकर आरसीएल के कर्मियों की ओर से विरोध किया जा रहा है।

अभी यूआरएम में दो शिफ्ट में काम चल रहा है जिसे तीन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bZr1Nn
via

Comments