Skip to main content

बेवजह घर से निकले, पुलिस ने कराई उठक-बैठक

केंद्र व राज्य सरकार ने कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सामजिक दूरी के पालन एवं मास्क का प्रयोग को अनिवार्य किया है। लेकिन लाॅकडाउन में दी गई छूट के दौरान घरों से निकले लोग नगर में बिना मास्क पहने ही घुमते नजर आ रहे हैं। बुधवार को नगर में तहसीलदार एवं सीएमओ की अलग-अलग टीम ने मास्क का प्रयोग व सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 60 से अधिक लोगों पर कार्रवाई करते हुए उन पर अर्थदंड लगाया। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार लाॅकडाउन में आवश्यक कार्यो के लिए घरों से बाहर निकलने की छूट की समय सीमा सुबह 7 से 4 बजे तक कर दी है। छूट की अवधि बढ़ते ही लोग शासन के नियमों की अनदेखी कर रहे है। ब्लाॅक मुख्यालय में बुधवार को कई लोग बिना मास्क पहने घुमते नजर आए।

पुलिस ने कराई-उठक बैठक और योगा भी
लाॅकडाउन में बेवजह घरों से निकले एवं अनावश्यक कामों के घुमते हुए व बिना मास्क के घुमते पाए गए युवाओं एवं नागरिकों को पुलिस ने जमकर कसरत कराई। नियमों का उल्लंघन करने वाले एेसे लोगों को पुलिस की टीम ने कई स्थानों में उठक-बैठक कराया तो कई को योगा भी कराया। जबकि कुछ लोगों को मुर्गा बनाया और कुछ को मेंढक बनाकर चलाया। चेतावनी दी है िक यदि वे बेवजह घुमते पाए गए तो अगली बार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिना मास्क घुमने वालों से वसूला गया जुर्माना
तहसीलदार मधु हर्ष, नायब तहसीलदार परमेश्वर मंडावी, नायब तहसीलदार अंबर गुप्ता एवं सीएमओ शीतल चंद्रवंशी की टीम बुधवार बिना मास्क पहने नगर में इधर-उधर घुम रहे पांच दर्जन से अधिक व्यक्तियों पर हजारों रुपए का अर्थदंड किया। प्रशासन की टीम ने नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में पांइंट लागकर सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने एवं मास्क का उपयोग नहीं करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Needless to leave the house, the police organized a meeting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KnZUzZ
via

Comments