छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले से छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग व डॉक्टर पढ़ाई की कोचिंग करने के लिए राजस्थान के कोटा शहर गए हुए थे लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन हो गया और वे वहीं फंस गए। इनमें बड़ी संख्या में बिलासपुर जिले के स्टूडेंट भी हैं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन स्टूडेंट्स को वापस लाने की सैद्धांतिक सहमति देते हुए राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम को निर्देश दिया है। इधर जिला प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऐसे स्टूडेंट्स को वहीं मदद दिलाने की बात कही है।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने छात्र छात्राओं को वापस लाने के निर्देश दिए हैं। पालको से अपील है कि वे अपने बच्चें जो राजस्थान के कोटा में या रास्ते में फंसे हैं। वे इस बात की जानकारी जिला प्रशासन को तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें वापस लाया जा सके। वे जिले के कंट्रोल रूम में भी जानकारी दे सकते हैं। दरअसल सरकार के पास कोटा में फंसे छात्र-छात्राओं की संख्या के बारे में समग्र जानकारी नहीं है। जिसके चलते वाहन आदि की व्यवस्था करने में सरकार को असुविधा हो रही है।
प्रशासन को छात्रों की सूची दी
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि आज पूरे दिन ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाने में लगे रहे जो राजस्थान के कोटा में पढ़ने गए थे लेकिन लॉक डाउन के दौरान फंस गए हैं। ऐसे 86 छात्र-छात्राओं का पता चला है और उनकी सूची तैयार कर उनके मोबाइल नंबर माता पिता के नाम और पता सहित पूरी जानकारी कलेक्टर को दे दी गई है। इसमें से 55 छात्र-छात्रा बिलासपुर शहर के ही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सलाहकार ने बच्चों को लेकर जिला मुख्यालय में क्वारेंटाइन करने की जानकारी दी है।
अधिकारी बोले-वहीं करवाएंगे इंतजाम
जिला प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इन छात्रों की उचित देखभाल के लिए फोन पर चर्चा की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि बच्चों को लेकर चिंता न करें। उनकी सभी आवश्यक व्यवस्था कोटा में सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी अशोक भार्गव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इन छात्रों को अपनी पूरी जानकारी जैसे, जिले में उनका निवास किस स्थान पर है और कोटा (राजस्थान) में इस समय वे किस छात्रावास या पीजी पर रुके हैं। अपना पता, मोबाइल नंबर अपने अभिभावक का पता एवं मोबाइल नंबर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मोबाइल नंबर 9009154698, 9425219584 या 9727460674 पर सम्पर्क कर देनी होगी।
शासन के निर्णय से लाया जा सकेगा बच्चों को-शैलेश : बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने लोगों से अपील की है कि यदि आपके बच्चे कोटा में पढ़ रहे हैं तो उनकी जानकारी जिले के कलेक्टर को दें। मुझे भी यह जानकारी दें ताकि उन सभी बच्चों की लिस्ट छत्तीसगढ़ शासन को भेज सके। शासन के निर्णय के अनुसार ही उन बच्चों को बिलासपुर लाया जा सकेगा।
शहर के 55 बच्चे फंसे हैं कोटा में : आकाश भारद्वाज मस्तूरी, कुमारी शौर्य बघेल बसंत विहार, अश्वनी गुप्ता सरकंडा, तृप्ति पटेल सरकंडा, राहुल कौशिक लिमतरी, आकांक्षा गुप्ता सरकंडा, हर्षिता कुशवाहा रामा लाइफ सिटी, आर्यन पटेल 27 खोली, शशांक चौरसिया उसलापुर सहित शहर के 55 बच्चे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RQI8t4
via
Comments
Post a Comment